सागर : मध्य प्रदेश में अलग अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसे के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। तो वही हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा सागर में हुआ। जहां बाइक पर दवाई लेने जा रहे पिता पुत्र को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। तो वही दूसरा हादसा सिवनी जिले का है। जहां शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाओं को पीछे से आ रही ट्रेक्टर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिसके चलते एक की मौत हो गई, तो वही दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पहला हादसा सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में हुए। जहां बाइक में सवार होकर सोनु पिता मंशाराम पटेल (27) और बलराम पिता हीरालाल पटेल (50) भोपाल तिराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस हादसे को देखा तो घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह 10 बजे की घटना
दूसरा हादसा सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत खैरी रोड पर शुक्रवार सुबह 10 बजे हुआ। जहां शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाओं को पीछे से आ रही एक ट्रेक्टर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर घायल मीरा धुर्वे (55) कान्हीवाड़ा निवासी मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल महिला प्रभा उइके (35) की हालत नाजुक बताई गई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर कर दिया गया है। मौके से फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की कान्हीवाड़ा पुलिस तलाश कर रही है।