The 50 Winner: रियलिटी शो The 50 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। दमदार परफॉर्मेंस और शानदार गेम प्लान के दम पर शिव ठाकरे ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कई बड़े और चर्चित चेहरों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।
फाइनल में इन सितारों को दी मात
ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे का मुकाबला मिस्टर फैजू, रजत दलाल, सिंगर काका और कृष्णा श्रॉफ जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स से था। लेकिन अपने रणनीतिक खेल और लगातार प्रदर्शन के दम पर शिव ने सभी को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।
फैन को मिला 50 लाख का इनाम
शिव ठाकरे ने शो जीतकर 50 लाख रुपये की प्राइज मनी हासिल की, लेकिन खास बात ये रही कि यह रकम उन्हें नहीं बल्कि उनके एक लकी फैन को मिली। शो के फॉर्मेट के अनुसार विजेता के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से चुने गए ‘नंबर वन फैन’ को यह इनाम दिया जाता है। इस बार यह लकी फैन बने सीताराम प्रह्लाद अघाव, जिन्हें सीधे 50 लाख रुपये की बड़ी रकम मिली। इस सरप्राइज ने शो को और भी खास बना दिया।
शिव ठाकरे का शानदार सफर
शिव ठाकरे पहले भी रियलिटी शो की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वे Bigg Boss Marathi Season 2 के विनर रह चुके हैं और Bigg Boss 16 में फर्स्ट रनर-अप बने थे। The 50 जीतकर उन्होंने खुद को एक बार फिर ‘रियलिटी शो किंग’ साबित कर दिया है।
जीत के बाद क्या बोले शिव?
अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शिव ठाकरे ने कहा कि यह सफर उनके लिए बिल्कुल अलग और यादगार रहा। उन्होंने बताया कि वे दिल से खेलना चाहते थे और खुद के प्रति ईमानदार रहते हुए जीत हासिल करना चाहते थे।
कैसा रहा शो ‘The 50’?
The 50 की शुरुआत 50 सेलेब्रिटीज के साथ हुई थी, जिसमें टीवी, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल थे। शो में कठिन टास्क और माइंड गेम्स के जरिए कंटेस्टेंट्स को कड़ी चुनौती दी गई। हालांकि, दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। शिव ठाकरे की यह जीत न सिर्फ उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उनके फैंस के लिए भी खास बन गई है। 50 लाख की प्राइज मनी फैन को देकर शो ने एक नया और दिलचस्प ट्विस्ट पेश किया, जिसने इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बना दिया।