रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुजैन खान ने थाईलैंड में आयोजित मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम किया है। सुजैन ने यह खिताब जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाया है। दरअसल थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें रायपुर की सुजैन ने भारत की ओर से भाग लिया था। इस प्रतियोगिता आयोजित जेके फाउंडेशन (इंटरनेशनल) के द्वारा किया था। इस प्रतियोगिता में लगभग 121 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
देश और राज्य को दिलाई नई पहचान :
जिसमें लगभग 121 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। बतादें कि सुजैन ने प्रतियोगिता के तीन राउंड्स में अपनी आत्मविश्वास, प्रतिभा और सुंदरता से सभी को प्रभावित कर ये खिताब अपने नाम किया है। जानकारी के मुताबिक सुजैन एक टीवी एक्ट्रेस के साथ जानी-मानी सुपरमॉडल है। वह रायपुर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भी काफी फेमस हैं। वहीं इससे पहले भी उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी के तरफ से MDRT का भी अवार्ड अपने नाम किया था।
प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे मौजूद :
सुजैन खान की इस उपलब्धि ने भारत और छत्तीसगढ़ को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। जिससे देश और राज्य के लिए यह काफी गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता के दौरान एंकर और सेलिब्रिटी लकी तरार, नशा ग्रुपर के ओनर रणदीप अरोड़ा, रशियन एक्ट्रैस औरमिस थाईलैंड किम शाह सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व यहां पर मौजूद रहे।