Raisen road accident: रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में तेज़ रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई, घने कोहरे के कारण बस ने अपना नियंत्रण खोया बीच सड़क पर ही पलट गई बस में 30 से 35 यात्री सवार थे जिसमें 25 यात्री घायल बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भोपाल विदिशा मार्ग पर हुआ है। बस सतना से इंदौर की तरफ़ यात्रियों को लेकर जा रही थी सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। यह पूरा मामला रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
2023 में मध्य प्रदेश कितने हुए हादसे
बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए 2023 सड़क हादसों के नाम रहा, साल 2023 के शुरूआत से ही एमपी में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए, जिनमें करीब 179 लोगों ने अपनी जान गवा दी लेकिन वहीं अकेले 2023 में नवंबर 30 नवंबर तक 2716 सड़क हादसे हुए, इनमें 182 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा हादसा बीते नवंबर के शुरू होने और खत्म होने तक हुआ है।