भोपाल : मध्य प्रदेश में पुलिस -प्रसाशन का खौफ लोगों के अंदर से खत्म होता जा रहा है। आए दिन प्रदेश से हत्या, लूट और रेप के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां कुछ नाबालिगों ने मजदूरी कर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहारनपुर जिला डिंडौरी का रहने वाला था युवक
बता दें कि यह घटना बीती रात भोपाल के राजाभोज के पास की । जहां मृतक गणेश अपने मामा के साथ मजदूरी कर लौट रहा था। इस दौरान गणेश की मौके पर मौजूद कुछ नाबालिगों के साथ मामूली बात पर बहस हो गई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि नाबालिगों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक गणेश मूलरूप से नुनखान गांव थाना सहारनपुर जिला डिंडौरी के रहने वाला था।
पुलिस ने चार नाबालिग को लिया हिरासत में
इधर,घटना की जानकारी देते हुए मृतक के मामा राज यादव ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है और अरविंद विहार कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार रात वह भांजे के साथ मजदूरी कर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में वह दोनों किराने का सामान खरीदने एक पर रुके। राज दुकान पर सामान खरीदने लगा और गणेश पास में ही पटिये पर बैठ गया। इसी बीच दो किशोरवय युवा वहां आए और भांजे को घूरने लगे। भांजे ने घूरने का कारण पूछा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। भांजे ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू निकालकर भांजे पर दनादन प्रहार कर दिए और वहां से भाग गए। फ़िलहाल पुलिस ने चार नाबालिग संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अभी तक हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।