रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में उस वक़्त हड़कप मच गया, जब एक लापता युवक और युवती का शव खेत में कंकाल के रूप में मिला। दोनों 13 - 14 दिन से लापता थे। इतना ही नहीं मौके पर पुलिस को शव के पास जहर की डिब्बी भी मिली है। जिसको देखकर पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि हकीकत क्या है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
घटना रावटी थाना क्षेत्र की
घटना रावटी थाना क्षेत्र की है। जहां रविवार शाम को खेत में घास कटाई के दौरान सेमलखेड़ी निवासी कुसुम पत्नी शंकर गणावा को बदबू आने के बाद दोनों की बॉडी क्षत-विक्षत हालत में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
युवक की हुई पहचान
इधर, घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया लेकिन बारिश होने की वजह से पुलिस 8 बजे के आस पास पहुंची। जांच में पुलिस को यह पता एक नाबालिग लड़की 1 सितंबर से लापता है। पुलिस को आशंका है कि कंकाल उसी का हो सकता है। वही पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कपड़ों से सुखराम (20) पिता रमेश गणावा के रूप में की।
जानवरों द्वारा खाए जाने से शव की हालत हुई क्षत-विक्षत
रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि युवक का शव और एक कंकाल पास-पास मिला है। नाबालिग के स्वजन ने युवक पर संदेह जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक की पहचान हो गई है, जबकि कंकाल की पहचान बाकी है। मामले की जांच की जा रही है।