SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO के 1500 पदों पर भर्ती निकाली हैं. जिसके लिए आवेदन 18 जून 2026 से शुरू हो गए है और 8 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटफटा आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर अप्लाई करें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकरिक साइट पर विजिट कर सकते है।
जारी नोटिफिकेशन के तहत यह भर्ती 1500 पदों पर की जाएगी। जिसमें से 588 सीटें जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी के लिए 390 सीटें, एससी के लिए 234 सीटें, एसटी के लिए 144 सीटें और EWS कैटेगरी के लिए 144 सीटें तय की गई हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म
इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके युवा फॉर्म भर सकते हैं. अगर कोई स्टूडेंट अभी फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है तो वो भी अप्लाई कर सकता है.
आयु सिमा
फॉर्म भरने वाले युवाओं की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. उम्र का कैलकुलेशन 1 अप्रैल 2026 के आधार पर किया जाएगा. ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के युवाओं को उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिमिनरी एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू
फीस
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए 750 रुपये फीस रखी गई है. जबकी एससी, एसटी और दिव्यांग युवाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी.
सैलरी
स्टेट बैंक में पीओ बनने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी. इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी होगा.
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।