WORLD NEWS : 24 फ़रवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था। जो पिछले 7 महीनो से लगातार जारी हैं। इस युद्ध से यूक्रेन के लाखो लोगो को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा था। वही हजारो की तदाद में सैनिको को अपनी जान गवानी पड़ी थी। 24 फ़रवरी को शुरू हुए इस युद्ध में अरबो डॉलर की संपति तबाह हो गयी हैं। यूक्रेन का मरियुपोल शहर तो जैसे यूक्रेन के नक़्शे से हि मिट गया हैं।इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 21 सितंबर को यूक्रेन के चार इलाकों में 3 लाख रिजर्व सैनिक तैनात करने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के बाद से ही पुरे देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया है।
येकातेरिनबर्ग समेत कुछ शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और घर लौटने की अपील की थी। प्रदर्शन तेज होने के बाद पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसा दीं। पुलिस प्रोटेस्ट कर रहीं महिलाओं से बेरहमी के साथ मार-पीट करती दिखी। पुतिन ने 3 लाख सैनिकों की तैनाती के ऐलान से पहले पश्चिमी देशों पर ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नाटो के कुछ बड़े नेता रूस के खिलाफ एटमी हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं।अगर पश्चिमी देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर ब्लैकमेल करेंगे तो रूस भी अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा। हम अपने देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए पुतिन ने सेना के मोबिलाइजेशन को लेकर एक डिग्री साइन किया है।