RRB NTPC 2025 CBT 1: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025 परीक्षा के CBT 1 चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
परीक्षा की तारीखें:
RRB NTPC 2025 CBT 1: RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी यात्रा की अनुमति पत्र (ट्रैवल अथॉरिटी) भी संबंधित RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:
अपनी संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
होमपेज पर CEN No. 05/2024 से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें।
कैंडिडेट पोर्टल में प्रवेश करें।
“RRB NTPC CBT 1 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन जानकारी (यूज़र आईडी और पासवर्ड) भरें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर लें।