अक्सर महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बदलाव, मूड स्विंग की समस्या, स्वभाव में बदलाव आना, चिड़चिड़ापन महसूस होता है, दरअसल ये चीजें आम है। वहीं कुछ महिलाओं को इस दौरान अत्यधिक भूख लगने की समस्या भी होती है। हालांकि, भूख लगना एक समस्या है भी कि नहीं इसके बारे में सभी गर्भवती महिलाओं को पता होना चाहिए। हमारा ये लेख इसी विषय पर आधारित है कि आखिर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा भूख लगने के कारण क्या हैं...
ज्यादा भूख लगने के कारण
- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के कारण उन्हें एनर्जी और पोषक तत्व की जरुरत होती है। इस कारण भी उन्हें ज्यादा भूख लग सकती है। इसलिए कभी भी गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगे तो अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
- प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन में बदलाव के कारण भी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगती है।
- गर्भावस्था के दौरान भोजन से जुड़े हार्मोंस में भी बदलाव होते हैं जिससे महिलाओं को भूख लगती है। साथ ही इस दौरान उनकी भूख बढ़ भी सकती है या कम हो सकती है।
- इस दौरान महिलाओं का 8 से 9 गिलास पानी का सेवन करना भी आवश्यक है, क्योंकि महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
फिलहाल यहां दिए गए किसी भी निर्देश को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर परामर्श ले लें। जिससे कोई गंभीर समस्या ना हो।