भोपाल। उज्जैन से 21 यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के रामेश्वरम धाम गई बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 2 यात्रियाें की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद उज्ज्ौन से एक डिप्टी कलेक्टर व एक सीएसपी को मदुरै भ्ोजा है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीएम यादव ने आर्थिक सहायता व समुचित इलाज के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मृत्यु हो गई है। 19 यात्री घायल हैं।