भोपाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले है। जहां वो बालाघाट में मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही 20 आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर सरकार से सवाल जवाब करेंगे। इस बात की जानकारी खुद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दी। बता दें कि राहुल गांधी 13 दिन के बाद दूसरी बार मध्यप्रदेश आने वाल है। इसके पहले राहुल छात्रों की गूंज अभियान में शामिल होने के लिए इंदौर आये थे।
पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेंगे राहुल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुताबिक, राहुल गांधी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और बच्चों और पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। इसके अलावा सिंघार ने TET को लेकर चल रहे शिक्षकों के आंदोलन पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार ने टीचर्स के परिवारों के बारे में क्या सोचा है ? सरकार क्या परीक्षा लेकर शिक्षकों को बेरोजगार करना चाहती है।
भाजपा ने वोट चोरी कराने का काम किया
उमंग ने भाजपा के नए प्रभारियों के दौरे और सीईसी को लेकर कांग्रेस के आंदोलन के खिलाफ रणनीति बनाने पर कहा कि ज्ञानेश कुमार और सीईसी को लेकर भाजपा को जो करना था कर लिया। भाजपा ने ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल कठपुतली की तरह किया है। भाजपा ने वोट चोरी कराने का काम किया। देश के आम व्यक्ति के वोट चोरी की गई। सुसनेर चुनाव में ईवीएम विवाद पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिना जानकारी ईवीएम बदली गई, इस मामले में कलेक्टर को कार्रवाई करना चाहिए।
एक अक्टूबर को महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंचेंगे राहुल
गौरतलब है कि राहुल गांधी एक अक्टूबर को महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंचेंगे। यहां से वहा बालाघाट के जगला गांव पहुंचेंगे। लोगों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना ह जाएंगे।