Draupadi Murmu Birthday: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 20 जून को अपना 65 वां जन्मदिन मना रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया था. उनका इस पद ग्रहण को ग्रहण करना कई मायनों में खास था. दरअसल, द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. इसके साथ ही वो दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विनम्र स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. इसका जन्म 20 जून, 1958 को हुआ था. उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के जरिये आज राष्ट्रपति पद पर अपनी जगह बना ली हैं. और भारत के इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखा चुकी हैं.
read more : केंद्रीय मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग दौरे पर, रमन सिंह समेत अन्य नेता करेंगे स्वागत