BHOPAL NEWS: भोपाल। मध्य प्रदेश के महा अधिवक्ता के रूप में सरकार कोई भी तब्दीली नहीं करने जा रही है। सरकार ने एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह एमपी के महाअधिवक्ता के रूप अपने पद पर काबिज रहेंगे। प्रशांक सिंह को नई सरकार में भी जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
बता दें कि प्रशांत सिंह को 2021-22 में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे अतिरिक्त महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल चुके है। प्रशांत सिंह ने साल 1992 में पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत की थी। फिर साल 1996 से उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपनी वकालत शुरूआत की थी इसके बाद वो अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संकल्प महाशिविर की जिम्मेदारी निभाने के कारण इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।