छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को जून से बड़ा झटका लगने वाला है। बिजली नियामक आयोग 2024 - 25 के लिए नया टैरिफ दर जारी कर दिया गया है जिसके बाद बिजली पहले के दर के मुकाबले महंगी हो जाएगी। अब उपभोक्ताओं को जुलाई से बढ़े हुए दर के हिसाब से बिल भरना पड़ेगा।
बता दे की राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग को 4,420 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नई दरों की घोषणा कर दी गई हैं। बता दे की बिजली कंपनी में वर्तमान में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। ये उपभोक्ता बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ता में बंटे हुए हैं।
नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा जिसे लेकर अब लोगों में भी विरोध देखा जा रहा हैं, प्रदेश की जनता अब यह कह रही है कि आखिर कमाएं क्या और खाएं क्या ? गरीब परिवार आखिर करे क्या ? आम जनता से खास बातचीत की हमारे inh 24x7 संवाददाता दामिनी बंजारे ने