अक्सर अपने लोगों को घरों में कई तरह के फूल और पौधे लगाते हुए देखे होंगे। इससे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है। बल्कि वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। ऐसे में अगर आप बहुत परेशान है या फिर घर में सभी जगह नकारात्मकता ऊर्जा फैल गई है। तो उसे दूर करने के लिए आप घर में मोगरा, चमेली, सफेद गुलाब, गार्डेनिया और रजनीगंधा जैसे सफेद फूल जरूर लगाएं. ये फूल न केवल खुशबू और ताजगी लाते हैं, बल्कि घर की पॉजिटिविटी भी बढ़ाते हैं। तो चलिए जानते है कि किन फूलों को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
चमेली के सफेद फूल
चमेली के सफेद फूल घर में पॉजिटिविटी लाते है। साथ ही मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते है। इसकी खुशबू से न सिर्फ घर का आंगन महकता है। बल्कि प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है। इसे आप गमले या जमीन दोनों में लगा सकते हैं. इसे धूप वाली जगह में 4 से 5 घंटे जरूर रखें।
गजराज के फूल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गजराज के फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. इन्हें हर दिन भगवान को चढ़ाने से मां प्रसन्न होती है. घर में शांति का माहौल होता है. साथ ही तिजोरी भी भरी रहती है।
गार्डेनिया के फूल
गार्डेनिया सफेद रंग की बहुत खूबसूरत और खुशबूदार फूल होते हैं. इसे आप कम धूप में भी रख सकते हैं. इसे गमले या क्यारी में लगाया जा सकता है,इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है. इसके साथ लोग बार-बार सेल्फी भी लेते है।
रजनीगंधा के फूल
रजनीगंधा के फूल घर को महकने के साथ साथ सेहत को भी दुरुस्त रखते है। इसमें ढेरों औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो तनाव, चिंता दूर करने से लेकर स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।
कनेर के फूल
कनेर के फूल को घर में लगाने से सख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही घर का वातावरण शांत रहता है. मान्यता है कि जिस तरह कनेर का पेड़ साल भर फूलों से भरा रहता है उसी तरह इसे घर में लगाने से साल भर घर में धन बना रहता है।