नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून सेशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर में नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रम में एडमिशन लेना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 रात 11:50 तक जारी रहेगी। तो वही आवेदन में सुधार के लिए कैंडिडेट्स को 22 मई से 24 मई तक का समय दिया जायेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
UGC NET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिएआरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) के लिए न्यूनतम अंक 50% हैं. जो छात्र मास्टर डिग्री के आखिरी साल में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 General-EWS/OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का और SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
आवेदन का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- 'UGC NET June 2026 registration' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें और स्लिप डाउनलोड कर लें