भोपाल : मध्य प्रदेश के किसानों के हित में सीएम मोहन ने बड़ा फैसला लेते हुए प्राकृतिक खेती के लिए 1000 रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष तक किसान भाइयों को दी जाएगी। ताकि किसान भाई रासायनिक खेती के बजाय प्राकृतिक खेती पर ज्यादा जोर दे।
प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना उद्देश्य
सरकार का मानना है कि इस पहल से किसानों का रुझान रासायनिक खेती के बजाय प्राकृतिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर बढ़ेगा। इससे खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों के लिए नई वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की है।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना उसकी प्राथमिकता
राज्य सरकार का कहना है कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में किसानों को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे और दीर्घकाल में कृषि क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।