कृष्ण कुमार// बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर एक कुख्यात पूर्व नक्सली गिरफ्तार है। दरअसल मानपुर गांव में वर्ष 2022 में एक लूट की घटना का मास्टर माइंड हुई थी। जिसके बाद से नक्सली आगर साय लुट कांड में फरार चल रहा था। लेकिन इस मामले पर पुलिस की कार्रवाई जारी थी। पूर्व में इस मामले में सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस आरोपी को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी जिले के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। इस आरोपी ने नक्सली वर्दी पहनकर कट्टे की नोक पर कई लूट की थी। जिसमें सोने चांदी समेत दो लाख नगदी की लूट हुई थी। इसके अलावा आरोपी के पास से भरमार बंदूक भी जब्त लिए गए हैं।
थानों में 4 संगीन मामले दर्ज:
जानकारी के मुताबिक जिले के चलगली थाना क्षेत्र में जनवरी 2022 को हुए लुट की घटना के मास्टर माइंड नक्सली आगर साय को पुलिस ने बिहार के रोहतास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी नक्सली के कब्जे से एक भरमार बंदूक भी जप्त किया है। वहीं पुलिस गिरफ्त में आए नक्सली आगर साय पर जिले के विभिन्न थानों में 4 संगीन मामले दर्ज है। इसके साथ ही पड़ोसी जिले सूरजपुर में भी आरोपी के विरुद्ध संगीन मामले दर्ज है.
10 हजार का इनाम था घोषित:
जिले के चलगली थाना क्षेत्र के मानपुर में 12 जनवरी 2022 की रात कमलेश गुप्ता के घर पर रात में 5 से 6 नकाबपोश लुटेरों ने दबिश दी थी, और कट्टे की नोक पर सोने चांदी के जेवरात समेत 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था।वही इस लुट घटना ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी. तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मानपुर गांव में ढेरा डाला था, और पुलिस को सफलता भी मिली थी। पुलिस ने इस लुट की घटना के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी:
लेकिन पुलिस की गिरफ्त से घटना का मास्टर माइंड बाहर था। पुलिस की टीम मास्टर माइंड आगर साय की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आगर साय पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस कभी नक्सली संगठन का हिस्सा रहे आगर साय की कुंडली खंगाल रही थी, और पुलिस को लीड मिली, और पुलिस ने उसे बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आगर साय रोहतास में पहचान छिपाकर रह रहा था।