रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक आरोपी ने दिग्विजय सिंह पर गोली चला दी। अचानक हुए इस गोली कांड से मौके पर जहां हड़कप मच गया। तो वही दिग्विजय को इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बुधवार सुबह 9 बजे के आस पास की है।
कैदी नीलेश हत्या के आरोप में जेल में बंद
दरअसल, आरोपी नीलेश जो की पहले से 302 और 307 मामले में जेल में बंद है। उसने आज सुबह जेल गेट आरक्षक दिग्विजय सिंह पर कटे से गोली चला दी। गोली आरक्षक के पीठ के ऊपरी हिस्से में लगी है। जिसके बाद आरक्षक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जेल में हथियार कैसे पहुंचा
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तो वही इस घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जेल जैसी सुरक्षित जगह के भीतर अवैध हथियार कैसे पहुंचा। हथियार जेल में पहुंचने की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है। मामले में जेल प्रशासन की भूमिका भी जांच के दायरे में है।