RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, रेलवे भर्ती सेल (RRC भुवनेश्वर) ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के तहत एक्ट अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट ecor.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
कुल पद: 1599
पदों का विवरण
डिवीजन: कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, मंचेश्वर, भुवनेश्वर – 250,RGDA डिवीज़न – 292, खुर्दा रोड डिवीज़न (ELS, अंगुल और IOH डिपो) – 773,संबलपुर डिवीज़न (कोचिन, BLGR) – 262, हेड क्वार्टर, ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर – 22
- सामान्य (UR) 633
- अनुसूचित जाति (SC) 251
- अनुसूचित जनजाति (ST) 116
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 435
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 164
- दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) 50
- पूर्व सैनिक (ESM) 42
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: जनरल / OBC / EWS (पुरुष) 100, SC / ST / PwBD / महिला कोई फीस नहीं