दतिया : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर है। जहां बीते दिन एक्ट्रेस ने ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के दर्शन किए, तो वही आज भूमि दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री करीब सुबह 10:30 बजे मंदिर पहुंची थीं
पूजा के बाद भूमि पेडनेकर ने स्वामी जी की समाधि और अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय ध्यान भी लगाया। इसके बाद अभिनेत्री प्राचीन और प्रसिद्ध वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। अभिनेत्री करीब सुबह 10:30 बजे मंदिर पहुंची थीं।
प्रशंसकों में उत्साह
इधर, भूमि पेडनेकर के दतिया पहुंचने की खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में लोग अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए जुटे रहे। हालांकि, भूमि ने अपने धार्मिक दौरे को निजी रखा और मीडिया से दूरी बनाए रखी।