NATIONAL NEWS ; गुरुवार को पुरे देश में देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी NIA ने देश के 15 राज्यों और 93 जगहों पर PFI के खिलाफ छापेमारी की हैं। NIA ने PFI के संदिग्ध ठिकानो पर छापेमारी की हैं जिसमे PFI के 106लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका हैं ये छापेमारी केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश, और अन्य राज्यों में हुई हैं।15 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 93 ठिकानों पर NIA की छापेमारी के बाद शुक्रवार को PFI ने केरल बंद बुलाया है। NIA रेड का विरोध कर रहे संगठन के कार्यकर्ता ने किया हिंसा। राजधानी तिरुवनंतपुरम और कोयट्टम में PFI कार्यकर्ताओं ने सरकारी बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।पुलिस के मुताबिक कोल्लम में मोटर साइकिल सवार PFI कार्यकर्ताओं ने 2 पुलिसकर्मियों पर हमला किया। PFI के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार नेअतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की है। देश में हिंसा फ़ैलाने वाले PFI यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यूपी में सिमी के नक्शे कदम पर चल रही है। सिमी पर प्रतिबंध लगने के बाद उभरा ये संगठन बहराइच से लेकर सहारनपुर तक संपर्क फैला चुका है। लखनऊ और NCR को हेडक्वार्टर तैयार किया है।