राजेश सोनी, डबरा : डबरा की होनहार बेटी नैन्सी जैन ने कंपनी सेक्रेट्री (सीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। महावीरपुरा निवासी बालचंद जैन की पुत्री नैन्सी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
माता-पिता को श्रेय
कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर नैन्सी ने यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विशेष रूप से श्री राम कॉमर्स क्लासेज के डायरेक्टर पंकज सर के मार्गदर्शन को उन्होंने अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया।
क्या बोली नैन्सी?
नैन्सी ने कहा कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे शहर में उत्साह का वातावरण है।
क्या बोले नैन्सी के गुरू?
संस्थान के डायरेक्टर पंकज सर ने कहा कि नैन्सी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि छोटे शहरों से भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।