MADHYA PRADESH : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह 11 बजे भाजपा के विधायक दल की मीटिंग बुलाई थी। यह मीटिंग मुख्यमंत्री निवास में रखी गयी थी जहा 11 बजे तक सभी विधायक पहुँच गए थे इस मीटिंग में पेसा एक्ट, पार्टी प्रोग्राम, विकास के कार्यक्रम, शिलान्यास-भूमिपूजन जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
READ MORE : NEW DELHI में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की पंथी, सुआ, कर्मा नृत्यों की धूम और मांदर की थाप, रहेगा गरिमामय पल
और आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी विचार कर सकते हैं। कुछ दिनी पहले जब जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू द्वारा मध्य प्रदेश में पेसा एक्ट को पारित किया गया था जिसके बाद अब पेसा एक्ट के सञ्चालन को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हो सकती हैं।मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने बताया की कि बाकी दल विधानसभा सत्र होने पर ही विधायक दल की बैठक बुलाते हैं। भाजपा सतत् संपर्क वाली पार्टी है। विधायकों की बैठकें होती रहती हैं।
READ MORE : तिहाड़ जेल में मसाज कराते हुए नजर आये दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, भाजपा प्रवक्ता ने साझा किया विडियो