MP LokSabha Result : मध्यप्रदेश में बीजेपी कमाल करती दिखाई दे रही है। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। वही कांग्रेस के धुरंधर लगातार पीछे चल रहे है। प्रदेश में मोहन—वीडी की जोड़ी इतिहास रचने की ओर आगे बढ़ रही है। मध्यप्रदेश राज्य देश में एक ऐसा इकलौता राज्य है जहां बीजेपी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतती दिखाई दे रही है। बीजेपी सभी लोकसभा सीटों पर शुरूआत से ही बढ़त बनाए है। कुल मिलकार बीजेपी एमपी में क्लीन स्वीप करती दिखाई दे रही है।
पीछे खिसके कांग्रेस के धुरंधर
एमपी में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस के कुई उम्मीदवार बढ़त बनाने दिखाई दिए। प्रदेश की छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड,ग्वालियर, राजगढ़ जैसी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चलती रही, लेकिन जेसे ही ईवीएम मशीनों को खोला गया तो, कांग्रेस के धुरंधर पीछे खिसकते चले गए। ग्वालियर में तो भाजपा प्रत्याशी ने दूसरे राउंड में 70 हजार से अधिक की लीड़ बना ली, जो अबतक जारी है। कई सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशी लाखों की लीड बनाए हुए है।
लाखों वोटो से आगे ये दिग्गज
मध्यप्रदेश में जारी मतगणना के ताजा रूझानों के अनुसार प्रदेश बीजेपी के कई दिग्गज नेता एक लाख वोटों से आगे चल रहे है। गुना लोकसभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा लोकसभा से शिवराज सिंह चौहान, टीकमगढ़ लोकसभा से वीरेन्द्र खटीक, खजुराहो लोकसभा से वीडी शर्मा, इंदौर लोकसभा से शंकर लालवानी, देवास लोकसभा से महेंद्र सोलंकी एक लाख वोटों से आगे चल रहे है। एक लाख वोटों की लीड ज्यादा मानी जाती है। इन प्रत्याशियों की जीत निश्चत मानी जा रही है।
हार की ओर दिग्गी राजा
प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह हार की तरफ बढ़ रहे है। दिग्विजय करीब 50 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अबतक बीजेपी के रोडमल नागर को 321609 वोट मिले है। वही कांग्रस के दिग्विजय सिंह को 271325 वोट मिले हैं।
11 लाख से आगे ललवानी
इंदौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी जीत की ओर बढते जा रहे है। लालवानी को अबतक 11 लाख से अधिक वोट मिल चुके है। वही इंदौर में नोटा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नोटा को अबतक 50 हजार से ज्यादा वोट मिले है।
नाथ ने मानी हार!
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ लगातार पीछे चल रहे है। बताया जा रहा है कि नकुलनाथ ने मैदान छोड़ दिया है। कमलनाथ ने कहा है कि हम मंथन करेंगे।