भोपाल : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाले है। परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून के बीच किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम शिक्षा विभाग द्वारा दोपहर 3 बजे जारी किया जायेगा। जिसे स्टूडेंट्स राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकेंगे।
मूल्यांकन के लिए बनाएं गए 322 केंद्र
बता दें कि इस साल प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। तो वही कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाये गए थे, जहां से 22 हजार से ज्यादा मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है।