Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
आज साय कैबिनेट की बैठक:
राजधानी स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री साय ने बैठक आयोजित की है। ये बैठक मजदूर दिवस को लेकर की गई है। जहां पर कई घोषणाएं मजदूरों के हित में किया जाएगा। वहीं अप्रैल माह की दूसरी बैठक आज 30 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसके अलावा प्रदेशभर 5 मई से सीएम सुशासन तिहार को लेकर दौरा करेंगे।
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का आखरी दिन:
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए रायपुर जिले में आज आखरी दिन है, हालांकि अभी 325 करोड़ रुपये के लक्ष्य प्राप्त करना अब भी मुमकिन नहीं है। वहीं दूसरी ओर टैक्स नहीं चुकाने वाले कर बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि अब तक अतिरिक्त एक माह की अवधि में 6 करोड़ रुपये से भी अधिक की वसूली हो चुकी है।
नगर निगम MIC की बैठक:
राजधानी रायपुर में आज नगर निगम MIC की बैठक होगी। ये बैठक निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में मेयर मीनल चौबे की अध्यक्षता में की जाएगी, और निगम मेयर इन काउंसिल बैठक 2 बजे होगी। जहां पर पेयजल समस्या सहित कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आज SOR का होगा विमोचन :
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा आज SOR 2025 का विमोचन किया जाएगा। ये कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस में सुबह 10:30 बजे होने वाली है। वहीं (एसओआर) विभागीय दर अनुसूची 2025 का विमोचन करेंगे। इस दौरान मुख्य अभियंता इंद्रजीत उइके और सचिव राजेश टोप्पो सहित कई अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं।
वक्फ सुधार जनजागरण अभियान:
भाजपा प्रदेश में 1 मई से 10 मई तक वक्फ सुधार जनजागरण अभियान करेगी। इस दौरान भाजपा मुस्लिम समाज को वक्फ बिल के फायदे बताएगी। वहीं इन विभिन्न कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। ये जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव ने दी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए वक्फ के दुरुपयोग के मुद्दे को बीजेपी पार्टी उजागर करेगी।