Morning Breaking: प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजित की जाएगी। आज सीएम साय भू जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में सीएम साय का सुशासन तिहार इन दिनों लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में बुधवार से एक फिर मौसम बदलाव होगा।
रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर कार्यक्रम:
प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर कार्यक्रम कोरबा कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस बीच उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी इस कार्यशाला में शामिल होंगे। जहां पर रजिस्ट्री में किए गए बदलाव को लेकर उद्योग मंत्री जानकारी देंगे। साथ ही यहां पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी लेंगे।
भू जल संवर्धन मिशन आज से शुरू:
रायपुर में आज सीएम साय भू जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का शुभारंभ शाम 06:15 बजे होगा। जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल होंगे। यह मिशन छत्तीसगढ़ विकास विभाग और राज्य नगरी प्रशासन के द्वारा संचालित की जाएगी। बता दें कि कार्यक्रम के आयोजन में विधायक और मंत्री केदार कश्यप सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शिरकत करेंगे।
छग में कल से बदलेगा मौसम :
छत्तीसगढ़ में बुधवार से एक फिर मौसम बदलाव होगा। जिसके चलते इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली, बारिश और मध्यम से तीव्र तूफानी गतिविधि बढ़ने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा अधिकतम तापमान 48 घंटों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। हालांकि इसके बाद तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। साथ ही 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी होने के आसार जटाएं जा रहे हैं।
भू जल संवर्धन मिशन का आज शुभारंभ :
प्रदेश में सीएम साय का सुशासन तिहार इन दिनों लगातार जारी है। जिसके तहत सीएम अचानक किसी भी जिले का दौरा कर रहे हैं। वहीं इस वह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक समाधान शिविर में समीक्षा बैठक लेंगे। जिसके बाद रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में शाम 06:15 में आयोजित भू जल संवर्धन मिशन योजना का सीएम साय शुभारंभ करेंगे।