छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। यह भर्ती मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में घोषित 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती के तहत की जा रही है। व्याख्याता पदों के लिए चयन परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है। हालांकि ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक तारीख जारी नहीं हुई है।
आठ विषयों में भरे जाएंगे 854 पद
व्याख्याता भर्ती के 854 पदों को आठ अलग-अलग विषयों में बांटा गया है। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए सबसे ज्यादा 120-120 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं भौतिकी विषय में 94 पद हैं। राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के लिए 100-100 पद रखे गए हैं।
विषयवार पदों का विवरण
विषय पद
हिंदी - 120
अंग्रेजी- 120
संस्कृत- 120
भौतिकी- 94
राजनीति शास्त्र- 100
इतिहास- 100
भूगोल- 100
अर्थशास्त्र - 100
ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में पदों का बंटवारा
जारी जानकारी के अनुसार, कुल 854 रिक्तियों में से 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, विषयवार पात्रता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद सामने आएगी।

29 नवंबर को हो सकती है चयन परीक्षा
व्याख्याता भर्ती के लिए चयन परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि परीक्षा की तारीख में बदलाव या अन्य जानकारी आधिकारिक सूचना के माध्यम से ही स्पष्ट होगी।
आवेदन की तारीख अभी तय नहीं
854 व्याख्याता पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसकी घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख की जानकारी मिलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता और दस्तावेजों से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
पद: व्याख्याता
कुल पद: 854
विषय: 8
चयन संस्था: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)
संभावित परीक्षा तिथि: 29 नवंबर 2026
ई-संवर्ग: 424 पद
टी-संवर्ग: 430 पद
आवेदन की तारीख: अभी घोषित नहीं
चयन प्रक्रिया: चयन परीक्षा
विस्तृत विज्ञापन: आधिकारिक भर्ती सूचना जारी होने के बाद उपलब्ध होगा