Morning Breaking: आज जगदलपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आज बस्तर पंडुम का समापन समारोह, आज से बीजेपी सहयोग केंद्र की होगी शुरुआत, देर रात चलती सुमो ग्रांड वाहन में लगी आग.
जगदलपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री साय:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर का दौरा करेंगे, जिसके लिए वह सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी होटल के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. जिसमे बाद दोपहर 12:05 को लाल बाग मैदान में आयोजित "बस्तर पंडुम 2026 समापन कार्यक्रम" में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 03:25 को रायपुर के लिए रवाना होंगे, और शाम 04:40 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवापहुंचेंगे.
बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज:
छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम समारोह का आज समापन होगी. जगदलपुर के लाल बाग मैदान में सुबह 12 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल होंगे.
आज से बीजेपी सहयोग केंद्र की होगी शुरुआत:
आज से बीजेपी सहयोग केंद्र की शुरुआत होगी. जहां पर मंत्री टंकराम वर्मा आम जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं की परेशानियां सुनेंगे. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का पंजीयन किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्री सीधे संवाद करेंगे. इसके साथ ही अपने विभाग से जुड़े समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे.