Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज केंद्रीय नेताओं के दौरे और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की वजह से राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा का सहयोग केंद्र, आई-जीओटी प्रशिक्षण अभियान और भारत रंग महोत्सव के समापन जैसे कई प्रमुख आयोजन भी प्रदेश में हो रहे हैं।
शाह की विभागीय बैठकें और LWE क्षेत्रों की समीक्षा:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर स्थित एक निजी होटल में विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे से 12:45 बजे तक पहली विभागीय बैठक 12:45 से 2 बजे तक दूसरी समीक्षा बैठक लेंगे. इसके साथ ही दोपहर 2 से 3 बजे भोजन अवकाश रहेगा, 3 से 4:15 बजे तक नक्सल प्रभावित (LWE) क्षेत्रों की विशेष समीक्षा बैठकों में नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मंथन करेंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर पण्डुम के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
मनोहर लाल खट्टर का एकदिवसीय रायपुर दौरा:
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राज्य अतिथि गृह पहुना जाएंगे। दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता के बाद निजी होटल में कार्यक्रम में सहभागिता बजट संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योजनाओं और बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगे, और शाम को वापस दिल्ली जाएंगे.
BJP का सहयोग केंद्र:
प्रदेश में 9 से 13 फरवरी तक BJP का सहयोग केंद्र आयोजित होगा. जहां पर प्रदेश के मंत्री आम जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे. पहले दिन 9 फरवरी को मंत्री टंकराम वर्मा परेशानियां सुनेंगे, वहीं 10 फरवरी मंत्री गजेंद्र यादव, 11 फरवरी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समस्याएं सुनेंगे, इसके साथ ही 12 फरवरी मंत्री ओपी चौधरी और 13 फरवरी को मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहेंगे, बता दें कि BJP का सहयोग केंद्र दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगा.
कर्मचारियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य:
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर संभाग स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिसके मुताबिक 9 फरवरी को रायपुर में 12 को बस्तरमें , 18 को बिलासपुर में, दुर्ग में 24 को और सरगुजा में 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी.
भारत रंग महोत्सव का समापन और बस्तर पण्डुम की तैयारी:
रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित 25वें भारत रंग महोत्सव का आज समापन होगा। विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के साथ समारोह संपन्न होगा. वहीं, बस्तर पण्डुम का भव्य समापन कल आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से शामिल रहेंगे.