Bageshwar Dham : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। बागेश्वर धाम में बारिश के चलते एक एक ढाबे की दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
ढावे की गिरी दीवार
बताया जा रहा है कि कि घायल श्रद्धालु बिहार और कोलकाता के निवासी हैं। सभी श्रद्धालु एक ढाबे में रूके थे। उसी दौरान ढाबे की एक दीवार बारिश के चलते गिर गई। दीवार की चपेट में एक महिला श्रद्धालु आ गई थी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वही घटना में 10 लोग घायल हो गए है। हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार हादसा उस दौरान हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। उसी दौरान अचानक ढाबे की दीवार भरभराकर गिर गई। आपको बता दें कि इससे पहले बीते 3 जुलाई को बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। वही कई लोग घायल हो गए थे।
पेड़ पर मिले दो शव
वही बागेश्वर धाम की बड़ी पहाड़ी पर दो शव मिले है। शव एक प्रेमी जोडे के बताए जा रहे है। दोनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले है। प्रेमी सतना जिले का और प्रेमिका बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल बमीठा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।