भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में शुक्रवार देर शाम बड़ा फेरबदल कर 36 पुलिस निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले कर दिए है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। यह तबादला बालाघाट और मंडला में किया गया है। इतना ही नहीं सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के भी निर्देश दिए गए है।
बालाघाट/मंडला के पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले
दरअसल, मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य रूप से 2 साल के लिए नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट/मंडला में पदस्थ किया जाता और उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें वहां से हटाकर किसी अन्य जिले में भेजा जाता है, इसी नियम के तहत पुलिस मुख्यालय ने 36 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये है।
2 साल की अनिवार्य सेवा पूरी
बालाघाट और मंडला में जिन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है. उनकी 2 साल की अनिवार्य सेवा पूरी हो चुकी है. इस वजह से उनकी जगह 18 नए पुलिस निरीक्षकों को इन क्षेत्रों में पोस्टिंग दी गई है।