मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। विकासखंड मानपुर के ग्राम कुम्हारी में संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला अड़जाल के प्रधान पाठक के.के. भारती के सेवा निवृत्त होने तथा माध्यमिक शाला कुम्हारी में पदस्थ शिक्षिका भागबत्ती यादव के प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के.के. भारती और पदोन्नत प्रधानपाठक भागबत्ती यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सेवा काल की साझा की स्मृतियां:
संकुल कुम्हारी की संकुल प्राचार्य अल्का विनीलाल ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्षों की यादों, अनुभवों और भावनाओं का संगम होता है। ऐसे अवसर पर साथ बिताए गए समय को याद करते हुए सभी लोग भावुक हो जाते हैं। इस दौरान अपने सेवा काल की स्मृतियों को साझा करते हुए के.के. भारती भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विदाई का क्षण हमेशा भावनात्मक होता है। इस संकुल और विद्यालय ने उन्हें कई यादगार पल दिए हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों और विद्यार्थियों के प्रेम व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं भागबत्ती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में बिताए गए वर्ष उनके जीवन के सबसे सुंदर पलों में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और रसोईया सभी उनके परिवार की तरह बन गए थे। उन्होंने कहा कि भले ही आज विदाई का समय है, लेकिन यहां की सीख और यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शाला परिवार ने नम आंखों से अपने प्रिय शिक्षक और शिक्षिका को विदाई दी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, संकुल प्राचार्य अल्का विनीलाल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के.के. भारती, भागबत्ती यादव, शाला प्रबंधन समिति कुम्हारी के अध्यक्ष शंकर साय आंचला, पूर्व सरपंच रोहित कोमा, ग्राम पंचायत कुम्हारी की सरपंच गणेशिया बाई सोरी, समन्वयक चोवा राम ठाकुर, व्याख्याता कुंजबिहारी साहू, प्रधानपाठक बिसनाथ जामड़े, समन्वयक नोहर सिंह रावटे, शिक्षक नईम खान, धनेश्वरी ढाले, रूपेंद्र कुमार नंदे, बलिराम साहू, मानिक लाल कोठारी, प्रदीप कुमार मंडावी, रोशन कुमार साहू, बोधन लाल सलामे, अगसिया भुआर्य, भगेश्वरी भुआर्य, हुलसी भुआर्य, टिकेश्वरी ठाकुर, वशिष्ट कुमार नागराज, अजित महेश्वरी, गोपाल सिंह देहारे, दिलीप कुमार खुटेल, टेमन लाल भुआर्य, सतीश कुमार साहू, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के प्रधानपाठक भक्ता राम मंडावी ने किया। अंत में शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।
.jpg)