बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती (CBI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 23 मार्च तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट http://www.centralbankofindia.bank.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरे।
इन पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर पर की जाएगी. इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे पद शामिल हैं.
कौन भर सकता है फॉर्म?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीआई में बीई/बीटेक या एमसीए की फुल टाइम रखने वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। संबंधित पद के हिसाब से संबंधित क्षेत्र में 2 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी या संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया और आयु सिमा
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 23 साल है और अधिकतम एज 40 साल निर्धारित का गई है।
आवेदन शुल्क और सैलरी
एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपये है। फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। तो वही इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को 48480- 120940/- रुपये प्रति माह तक दिया जायेगा।