Vastu Tips: जीवन यापन करने के लिए धन काफी जरुरी है। धन नहीं होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ता है। तो वही पैसे कमाने के लिए भी लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बावजूद इसके लोगों के पास धन टिकता नहीं है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे घर में रखने से आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। साथ ही भाग्य का का साथ भी मिलेगा। तो आइये जानते है क्या है वो खास चीजे ,,,
तुलसी का पौधा
- घर में उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. मान्यता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार तो होता ही है साथ ही सुख-समृद्धि भी आती है. धार्मिक मान्यताओं अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी विधि विधान पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है
पिरामिड
-घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।
कछुआ और मछली रखना शुभ
-अगर आप घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।
घड़ा या सुराही
-मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।
भगवान की प्रतिमा
-घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है और घर में धन सुख बना रहता है।
आपके पूजा घर में भी गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा अवश्य होगी. लेकिन अगर आप अपने घर में नृत्य करते हुए गणपति की मूर्ति या तस्वीर लगाएं तो इसे बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. घर की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर नृत्य करते हुए गणेश जी की फोटो लगाएं. इससे भी घर में बरकत आती है.
वास्तु शास्त्र में श्रीयंत्र को भी बेहद शुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी को भी श्रीयंत्र बेहद प्रिय है. श्रीयंत्र को घर में रखकर उसकी पूजा करने से भी घर में धन-संपन्नता और बरकत आती है. श्रीयंत्र जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को हल करने में भी मदद करता है.