नीलेश शर्मा धार: राजपूत करणी सेना द्वारा धार शहर में ईडब्ल्यूएस सवर्ण क्रांति यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत घोड़ा चौपाटी स्थित लालबाग परिसर से की गई। यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव सहित करणी सेना के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयो के साथ ही करणी सेना के कई कार्यकर्ता ईडब्ल्यूएस क्रांति यात्रा में शामिल हुए।
आरक्षण बढ़ाने की उठाई मांग
इस दौरान अनुराग प्रताप सिंह राघव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की देश में सवर्ण समाज के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 से बढ़ाकर 15% किया जाना चाहिए। साथ ही देश में लागू किये जा रहे यूजीसी कानून को भारत सरकार द्वारा वापस लेने सहित ईडब्ल्यूएस आरक्षण के भारत में सरलीकरण की मांग सरकार से की गई है।
प्रदेशभर में निकाली जा रही यात्रा
ज्ञात हो की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण की क्रांति और युवाओं के अधिकारों के लिए करणी सेना द्वारा प्रदेशव्यापी यात्रा संपूर्ण मध्यप्रदेश में चलाई जा रही है। इसी के तहत ईडब्ल्यूएस यात्रा धार शहर में भी निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में करनी सेना के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में करणी सेना के,कार्यकर्ता उपस्थित थे। सहित करणी सेना के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयो के साथ ही करणी सेना के कई कार्यकर्ता ईडब्ल्यूएस क्रांति यात्रा में शामिल हुए।
.png)