भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गाला दबाकर हत्या कर दी। दोनों की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही इस घटना की जानकारी महिला के परिवार को दी। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज। मामला छोला थाना क्षेत्र की है।
मामला छोला थाना क्षेत्र का
बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच रहने को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी भोपाल में रहना चाहती थी और पति परिवार के साथ गांव में। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बीते दिन बहस हुई और आरोपी पति ने पत्नी की गाला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
दोनों की 14 माह पहले हुई थी दूसरी शादी
इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी हेमराज सब्जी का ठेला लगता है और दोनों ने महज 14 माह पहले दूसरी शादी की थी। बीते दिन हुए विवाद के चलते आरोपी पति ने आक्रोश में आकर अपनी पत्नी की गाला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला रविवार से लापता थी
दूसरी घटना भोपाल के ईट खेड़ी थाना इलाके की है। जहां पुलिस को आज 61 वर्षीय महिला की लाश मिली। बताया जा रहा है कि महिला रविवार से लापता थी। जिसका शव आज रेस्टोरेंट के पास मिला। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
बेटी के घर मिलने गई थी
बताया जा रहा कि महिला रविवार को करोंद में रहने वाली बेटी के घर मिलने गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंची और उसका शव आज सुबह रेस्टोरेंट के पास मिला। फ़िलहाल पुलिस ने पीएम कराकर महिला का शव परिजनों को सौंपा दिया है। मामले में आगे की करवाई जारी है।
पुलिस ने मृत महिला की पहचान
इधर, पुलिस ने मृत महिला की पहचान 61 वर्षीय परवीन पति साईद खान के रूप में की है। जिसके 8 बच्चे है। महिला आंगनवाड़ी में जॉब करती थी और हाल ही में रिटायर्ड हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।