Housefull 5 collection: बॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित कॉमेडी थ्रिलर फिल्म हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये मूवी निर्देशक तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बना है। जिसने 6 जून अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और जैकलीन फर्नांडिस जैसे शानदार कलाकारों से सजी हैं, इस फिल्म ने 4 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
चार दिनों में किए इतना कलेक्शन:
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म ने लगभग 13.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं इसके अब तक के कमाई की बात करें इसने 100.5 करोड़ कलेक्शन किया है। साथ ही वर्ल्डवाइड में भी 160.50 और ग्रॉस कलेक्शन 120.50 करोड़ पर कर लिया है। इन सब के अलावा रविवार को फिल्म ने 32.5 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि इस मूवी का ये सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन बन गया है।
अक्षय के इन फिल्मों का कलेक्शन:
अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्मों के चार दिनों के कलेक्शन में मुख्य रूप से हाउसफुल 4 - 87.78 करोड़, गुड न्यूज - 78.40 करोड़, मिशन मंगल - 97.56 करोड़, सूर्यवंशी - 91.59 करोड़, 2.0 - 215.25 करोड़, केसरी - 78.07 करोड़, OMG 2 - 55.17 करोड़, टॉयलेट एक प्रेम कथा- 63.45 करोड़, राउडी राठौर- 57.2 करोड़ और एयरलिफ्ट- 54.7 करोड़ की कमाई की है।
हाउसफुल 5' के चार दिनों का कलेक्शन:
पहला दिन- 24 करोड़
दूसरा दिन- 31 करोड़
तीसरा दिन- 32.5 करोड़
चौथा दिन- 12 करोड़
कुल कलेक्शन- 100.5 करोड़