Jaura TI Suspended : मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के मुरैना जिले के जौरा थाने के प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देया के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात थाना परिसर में थाना प्रभारी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी थाने पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर थाना प्रभारी को अपने कंधों पर बैठाकर थाने के अंदर घुमाता नजर आया। वीडियो में थाने का स्टाफ भी दिखाई दिया। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल, थानेदार सस्पेंड
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और कानून व्यवस्था की छवि पर सवाल उठाए। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया।