LPG Rate Update: पिछले तीन महीनों में LPG सिलेंडर के दामों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे देशभर के आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹29 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें 7 जून 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं। जिससे कुल मिलाकर ₹89 तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।
इन शहरों में LPG सिलेंडर के दाम बढ़े,
LPG सिलेंडर की नई कीमतें देश के प्रमुख शहरों में जारी की गई है जिसके तहत दिल्ली ₹942, मुंबई ₹941.40, कोलकाता ₹968, चेन्नई ₹957.50, पटना ₹1031.50, हैदराबाद ₹996, लखनऊ ₹980, जयपुर ₹945.50, बेंगलुरु ₹944.50, भोपाल ₹947.50, इंदौर ₹970, और रायपुर ₹1013 रुपए हो गए हैं।
क्यों बढ़े LPG के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल और ऊर्जा कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह है। तेल कंपनियों की लागत पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई ने चेन पर दबाव बढ़ा दी है, इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
मुख्य बातें
LPG सिलेंडर 7 जून 2026 से ₹29 महंगा हो गया, पिछले 3 महीनों में कुल ₹89 की बढ़ोतरी हुई है। पटना में LPG सबसे ज्यादा ₹1031.50 महंगा हुआ है, वहीं सबसे कम कीमत दिल्ली और मुंबई में है इसके अलावा कमर्शियल सिलेंडर और छोटे FTL सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं।