Vijay Rupani Died : गुजराज के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे ने देश और दुनिया को स्तंभ करके रखा दिया है। यह विमान हादसा देश का पहला बड़ा हादसा है। इस हादेश में अबतक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में घायल लोग बुरी तरह से झुलस गए है। बताया जा रहा है कि मारने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन
जानकारी के अनुसार इस हादसे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। विमान में विजय रूपाणी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। रूपाणी के निधन की पुष्ठि हो चुकी है। रूपाणी के अलावा विमान में कई बड़े बिजनेस मैन सवार थे। कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा ओर ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी विमान में सवार थे। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटेन, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडा का यात्री सवार था।
हॉस्टर पर गिरा विमान
जानकारी के अनुसर यह विमान हादसा एयरपोर्ट के नजदीक मेघानी नगर में हुआ है। विमान मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के मेस पर गिरा है। प्लेन के गिरने की चपेट में आने से कई इंटर्न डॉक्टरों की भी मौत हो सकती है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।