Bhopal Corona Case : कोविड-19 महामारी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब मध्य प्रदेश में भी मामले मामले सामने आने लगे है। इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी पहला केस सामने आया है। पुराने शहर में रहने वाली 26 वर्षीय महिला को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, करोंद निवासी एक महिला कुछ दिनों से बीमाऱ थी। बुखार और सांस लेने में परेशानी के चलते उसे अयोध्या बायपास रोड स्थित एक की अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया, जो कि पॉजिटिव आया है। जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया है।
महिला को गले में इन्फेक्शन
हमीदिया अस्पताल के नाक, कान और गला विशेषज्ञ बताते हैं कि गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। ये आम बात है जब गर्मी के बाद बारिश जैसा मौसम होता है। इस बीमारी की शुरुआत गले में खराश और दर्द से होती है। अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो गले की समस्या बढ़ जाती है और बोलने में भी तकलीफ होती है। इसलिए गले में कुछ भी परेशानी हो तो जल्दी डॉक्टर के पास जाएं।
प्रदेश में 26 पॉजिटिव
बता दें कि मध्य प्रदेश मैं अब तक कोरोना के 2 दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 12 मामले इंदौर में आए हैं। इंदौर में कराना पॉजिटिव एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है।