बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं। दरअसल बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में गायक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान उन पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगा है। बता दें कि बेंगलुरू में हाल ही में सोनू निगम ने अपना एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट किया है। इस बीच एक फैन पर उन्होंने टिप्पणी किया था।
सिंगर पर लगाया आरोप:
इसके बाद अपमानजनक माना कन्नड़ समुदाय ने सिंगर के खिलाफ नफरत बढ़ाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरी शिकायत कर्नाटक की केआरवी बेंगलुरु जिला इकाई के अध्यक्ष धर्मराज ए ने दर्ज कराई है। जिन्होंने सोनू निगम पर आरोप लगाया है कि 'कन्नड़ समुदाय की भावनाओं इस टिप्पणी से गहरी ठेस पहुंची है' और इससे भाषाई तनाव भी भड़कने की संभावना जताई जा रही है।
सोनू निगम का बयान:
बेंगलुरू में हुए म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम ने हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरू में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट किया था, इस बीच गायक से एक छात्र ने कन्नड़ गाना गाने का अनुरोध किया था, जिसके जवाब में भड़कते हुए सोनू निगम ने कहा कि, 'कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़' यही कारण है कि पहलगाम ऐसी घटना हुई है। छात्र के इस रिक्वेस्ट के बाद सिंगर ने आतंकी हमले से जोड़ते हुए फटकारा लगाई।
वीडियो जारी कर दी सफाई:
सिंगर की यह टिप्पणी तेजी से वायरल होने लगी। और उनके इस बयान को कई लोगों ने 'हिंसक कृत्य' कहा और इसकी आलोचना की है। वहीं इस पूरे मामले के बाद सोनू निगम ने अपनी सफाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें सिंगर ने बेंगलुरू के कॉन्सर्ट में हुई घटना का जिक्र किया है और कहा कि 'उन्हें धमकाते हुए वहां 4-5 बदतमीज लड़के कन्नड़ा, कन्नड़ा, कन्नड़ा चिल्ला रहे थे। इस तरह के गुंडा-गर्दी करने वाले लड़के हर जगह मौजूद होते ही हैं। लेकिन इस तरह जो लोग उन्हें उकसाते हैं उसे उसी समय रोकना बहुत जरूरी होता है। प्यार की बोली में इस तरह के नफरत के बीज बोते हैं, तो उन्हें रोकना काफी जरूरी है। कन्नड़ लोग बहुत प्यारे होते हैं। कृप्या इसमें सभी कन्नड़ लोगों को न जोड़े, जो ऐसा कर रहे थे वे केवल 4-5 गुंडे ही थे। और मैं कन्नड़ लोगों से प्यार ही करता हूं।'