Nautapa 2026 Daan: साल के सबसे गर्म दिनों में से एक है नौतपा। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे दिन और रात का तापमान काफी बढ़ जाता है। इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून तक चलेगी। जिससे लोग भीषण गर्मी की चपेट में आ जायेंगे। हालांकि इस दौरान लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। लेकिन यह समय दान-पुण्य करने के लिए भी खास है। इससे न सिर्फ सूर्य देव प्रसन्न होते है। बल्कि कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है और जीवन में सम्मान, सफलता तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पंखे का दान
नौतपा में हाथ वाले या बिजली के पंखे का दान करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। मंदिर, अस्पताल या जरूरतमंद लोगों को पंखा दान करने से जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं और दरिद्रता दूर होती है।
वस्त्र और उपयोगी चीजों का दान
भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को राहत देने के लिए सूती कपड़े, छाता, चप्पल और तौलिया का दान भी महत्वपूर्ण माना गया है.
जल का दान
भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा में जल दान करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और मानसिक शांति मिलती है।
खरबूजे का दान
गर्मी के मौसम में खरबूजे का दान बहुत शुभ माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक और राहत देता है। मान्यता है कि नौतपा में खरबूजा दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
गेहूं या चावल का दान
नौतपा में अन्न दान को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। गरीबों या जरूरतमंदों को गेहूं और चावल दान करने से घर में अन्न-समृद्धि बनी रहती है और कभी भी भोजन की कमी नहीं होती। धार्मिक मान्यता है कि इससे पितृ भी प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-शांति आती है।
सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी होती हैं कम
बता दें सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने से नौतपा प्रारंभ होता है. इस दौरान सूर्य की किरणों सीधे धरती पर पड़ती है. वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है इसलिए भीषण गर्मी पड़ती है