सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कसिहवा ग्राम में स्थित एक घर में अचानक आज आग लगाने से 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। तीनों बच्चे हादसे के समय घर में अकेले थे। जिसकी वजह से उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बच्चों की मौत से गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है।