भोपाल : मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र ने तीसरी, चौथी, छठी व सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 4 मार्च 2024 तक चलेगी। इस परीक्षा में इस बार भी लाखो की संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। तो वही इस बार पहली व दूसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। इन कक्षा के विद्यार्थियों का अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा।
दो से साढ़े चार बजे तक होंगी परीक्षा
बता दें कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक होंगी। इसके साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक कक्षा तीसरी और चौथी की परीक्षा 27 फरवरी 2024 से शुरू होकर 2 मार्च 2024 तक होगी। वहीं छठवीं और सतवीं की परीक्षा 27 फरवरी 2024 से शुरू होकर 4 मार्च 2024 तक चलेगी। तो वही परीक्षा में विषयों के चयन को लेकर विभाग द्वारा जरूरी गुइडेलिने जारी की है।
कक्षा छठवीं और सातवीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल
- 27 फरवरी 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
- 28 फरवरी 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
- 29 फरवरी 2024- द्वितीय भाषा अंग्रजी या हिंदी
- 1 मार्च 2024- विज्ञान
- 2 मार्च 2024- तृतीय भाषा
- 4 मार्च 2024- सामाजिक विज्ञान
कक्षा तीसरी और चौथी की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल
- 27 फरवरी 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
- 28 फरवरी 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
- 29 फरवरी 2024- द्वितीय भाषा अंग्रजी या हिंदी
- 1 मार्च 2024- पर्यावरण अध्ययन
- 2 मार्च 2024- तृतीय भाषा