Dantewada Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पुलिस ने लोन वर्राटु अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। इसके तहत, रविवार को पुलिस के सामने आने वाले आठ लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं, जो नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने चार अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
लोन वर्राटु अभियान के तहत, ये आठ लोग कई गतिविधियों में शामिल थे, जैसे कि सड़कों को काटना, नक्सली पोस्टर और बैनर लगाना, और नक्सली नेताओं के लिए रेकी करना। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि यह अभियान बहुत सफल था और इससे कई लोग नक्सलियों से अलग हो गए और पुलिस को उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
इसी दौरान, दंतेवाड़ा सपी गौरव राय ने बताया, पोटाली, काकाडी और गोंडेरास गांवों में नक्सली तैनात है जिसके बाद एक ऑपरेशन शुरू किया गया था. गश्ती दल को देखते ही चारों नक्सली भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ में कामयाब रहे.
Read More:RAHUL GANDHI ने लालू यादव से सीखा मटन बनाना, प्रियंका के लिए भी पैक कराया... देखें वीडियो