ग्वालियर : मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। एक्टिव केसेस प्रदेश में जहां 19 है तो वही ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां डॉक्टर्स ने एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि करते हुए उसे होम आइसोलेशन में रखा है। युवक हाल ही में मुंबई से ट्रेवल कर ग्वालियर लौटा है। युवक में सर्दी, खासी और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने कोरोना वायरस की पुष्टि की।
ग्वालियर शहर का यह पहला केस
ग्वालियर शहर में जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है वो हरिशंकरपुरम की श्री राम कॉलोनी में रहता है। जिसकी पहचान 53 साल के विकास चतुर्वेदी के रूप में हुई है। ग्वालियर शहर का यह पहला केस है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
एमपी में फ़िलहाल 5 एक्टिव केस
इसके साथ ही इंदौर में भी एक और एक्टिव केस मिला है। लक्षण सामान्य मिलने पर डॉक्टर्स ने मरीज को होम क्वॉरेंटाइन में रखा है। इंदौर में एक और कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मरीजों की संख्या 21 हो गई है। जिसमे 15 केस इंदौर जिले के हैं, जबकि 6 मामले अन्य राज्यों से संबंधित हैं। एमपी में फ़िलहाल 5 एक्टिव केस हैं, जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
देश में कुल 4,026 एक्टिव केस
इधर, देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 5 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक और महाराष्ट्र में दो मौतें हुई हैं। जनवरी से अब तक देश में कोरोना से 38 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 31 की मौत बीते 4 https://wwwdev.bmcc.cuny.edu/ दिन में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 हजार के पार हो गया है। अभी देश में कुल 4,026 एक्टिव केस हैं। इनमें 50% केस सिर्फ महाराष्ट्र और केरल में है। केरल में सबसे ज्यादा 1,446 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली में 393 मामले हैं।